मोदीपुरम। वेस्ट यूपी में वीकेंड पर मौसम बदल गया। शनिवार शाम पहले धूल भरी आंधी चली और फिर नम हुई हवाओं ने गर्मी से राहत दे दी। हालांकि बादल बरसने से रह गए। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने 15 जून तक मध्यम बारिश के आसार जताए हैं।
गर्मी के तल्ख तेवर और उमस के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव आ रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने से हवाओं में नमी आ गई। शाम करीब 5:30 बजे काले बादलों ने डेरा जमा लिया। लगा कि तेज बारिश होेगी। लेकिन कुछ देर धूल भरी आंधी चलने के बाद बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 79 व न्यूनतम 64 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार बारिश से मौसम सुहाना होगा। दिन का तापमान फिर से 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 15 जून तक वेस्ट यूपी में रुक रुककर बारिश का दौर बना रहेगा। मध्यम बारिश के आसार हैं।
खास बातें:
15 जून तक मध्यम बारिश के आसार, गिरेगा तापमान
- शनिवार शाम आंधी के साथ बूंदाबांदी, हवाओं से मौसम सुहाना