फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास की मांग को लेकर दो गांव आमने सामने, संप्रदायिक तनाव की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। एनएचएआई 235 पर फफूंडा-पीपलीखेड़ा संपर्क मार्ग पर अंडरपास की मांग को लेकर गांव फफूंडा और पीपलीखेड़ा आमने-सामने आ गए हैं। पीपलीखेड़ा निवासी ग्रामीणों ने मीट फैक्ट्री स्वामियों को भी अपने साथ ले लिया। पीलपीखेड़ा के ग्रामीण एवं मीट फैक्ट्री स्वामी बाईपास पर क्रासिंग की मांग कर रहे हैं। वहीं, फफूंडा के ग्रामीण बाईपास पर अंडरपास की मांग कर रहे हैं। उधर, अंडरपास की मांग को लेकर फफूंडा निवासी ग्रामीण दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

निर्माणाधीन एनएचएआई 235 स्थित गांव फफूंडा बाईपास पर फफूंडा-पीपलीखेड़ा संपर्क मार्ग पर अंडरपास की मांग को लेकर गांव फफूंडा के किसान दो दिन से धरने पर बैठे हैं। इस रोड से करीब दर्जनभर गांवों को रास्ता जा रहा है। इसी रास्ते पर फफूंडा निवासी ग्रामीणों का श्मशान है तथा सैकड़ों बीघा कृषि भूमि है। यहां सीएचसी का निर्माण किया जा रहा है। एनएचएआई के मानचित्र में इस रोड पर अंडरपास न देकर क्रासिंग तय है। इन सभी कारणों से फफूंडा निवासी लगातार विरोध दर्ज करते आ रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार परियोजना निदेशक को भी मांग पत्र दे दिया था। बुधवार को निर्माण कपंनी के कर्मचारी अपनी मशीनों को लेकर उक्त रास्ते पर पहुंच गये तथा रास्ते पर कंक्रीट डालकर रास्ते को बंद कर दिया। गांव फफूंडा, पीलपीखेड़ा व अल्लीपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये थे। उन्होंने मशीनों को कब्जे में ले लिया था तथा अपरेटरों को बंधक बना लिया था। उधर एनएचएआई अफसरों ने किसानों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, किसानों ने दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। उधर अल्लीपुर-पीपलीखेड़ा संपर्क मार्ग स्थित दर्जनों मीट फैक्ट्री स्वामियों ने गांव पीलपीखेड़ा निवासी कुछ ग्रामीणों को साथ ले लिया तथा अंडरपास का विरोध किया। गांव फफूंडा के ग्रामीणों का आरोप है कि अंडरपास छोटा है। जिस कारण मीट प्लांटों में अवैध रूप से जाने वाली गाड़ियां बंद हो जाएंगी। सभी मीट प्लांट स्वामी बिना अनुमति के ही पूरी रात प्लांट चला रहे हैं।
मीट व्यापारी डीएम से मिलेंगे
इस रोड पर करीब दर्जनभर मीट फैक्ट्री, रैंडरिंग प्लांट व मुर्गी दाना फैक्ट्री हैं। अंडरपास बनता है तो छोटा होने से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाएगा। जिस कारण मीट व्यापारियों में हलचल मची है। मीट व्यापारी अंडरपास का विरोध कर रहे हैं। उसी को लेकर बृहस्पतिवार को मीट फैक्ट्री स्वामियों ने बैठक की तथा मागों को लेकर शुक्रवार को डीएम से मिलने की बात कही है। दोनों गांवों में संप्रदायिक तनाव
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक अंडरपास की मांग पूरी नहीं होती है तब तक धरना जारी रहेगा। इसके लिए जनप्रतिनिधियों तथा हिंदू संगठनों का भी सहयोग लिया जायेगा। हालांकि मामला दो संप्रदाय का होने के कारण एएसपी अमित आनंद ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने हालात को सामान्य बताया।
विज्ञापन

मुख्य बातें
फफूंडा के ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी
मीट प्लांट संचालक अंडरपास के विरोध में सामने आए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें