फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और समन्वय समिति द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्वित हड़ताल पर हैं। इन्होंने अपनी मांगों का एक ज्ञापन विधायक सत्यवीर त्यागी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों की मोटरसाइकिल रैली बृहस्पतिवार को किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी के आवास पर पहुंची। यहां अपनी मांगों को उनके सम्मुख रखा तथा एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम विधायक सत्यवीर त्यागी को सौंपा। जिसमें यूनियन के अध्यक्ष ओंकार नाथ दूबे, शशि शर्मा, सुषमा शर्मा, शिवम यादव ने विधायक त्यागी को बताया कि सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने विधायक को बताया कि रैली में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायतों के सचिव आदि शामिल हैं। समन्वय समिति ने मांग की कि ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारी की योग्यता ग्रेजुएट की जाए। सीसीसी प्रमाणपत्र कंपयूटर के स्थान पर ओ लेवल प्रमाण पत्र की अनिवार्यता की जाए, दूसरी मांग कि ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी का वेतनमान 5200 से 20200 तथा ग्रेड पे 2800 रुपये किया जाना चाहिए। सातवें वेतन आयोग मैट्रिक्स के सापेक्ष लेबर पांच पर प्रारंभिक मूल वेतन 29200 प्रदान किया जाए। तीसरी मांग है सीधी भर्ती के सापेक्ष प्रोन्नति पद कम से कम 30 प्रतिशत सृजित किए जाएं। 10 वर्ष पर प्रथम प्रोन्नति 16 वर्ष पर द्वितीय तथा 26 वर्ष पर तृतीय प्रोन्नति की जाए। इन पदोन्नति पर वेतन एसीपी की अनुमान्यता में प्रदान किया जाए।
विधायक सत्यवीर त्यागी ने ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों से ज्ञापन लिया। विधायक ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता कर सहानुभूतिपूर्ण विचार कर पूरा कराने का प्रयत्न करेंगे। सभी कर्मचारीगण डीएम कार्यालय पर धरना देने के लिए चले गए। इस दौरान विक्रांत त्यागी, अनीस अहमद, ओंकार नाथ, शिवम यादव, शशिकांत, सुुनील कुमार, राजीव शर्मा, काशीनाथ, संजीव गिरी , शमीम अब्बास, राजकुमार राणा, सुधीर राघव, अमित कुमार, नीरज कुमार, अशोक चौधरी, प्रदीप कुमार, जितेन्द्र, अजय गुप्ता, विशन सिंह, रामनरेश पारस, सुषमा शर्मा, लखमी चन्द सैनी, मनोज शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें