फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइपास पर अंडरपास की मांग को लेकर फफूंडा व पीपलीखेडा निवासी ग्रामीणों का हंगामा, मशीनों को वापस भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। मेरठ से बुलंदशहर तक राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत बनाए जा रहे बाईपास पर गांव फफूंडा-पीपलीखेड़ा संपर्क पर ग्रामीण अंडरपास की मांग कर रहे हैं। हालांकि एनएचएआई बाईपास पर क्रासिंग देने पर अड़ा है। निर्माण कंपनी के कर्मचारी बुधवार को पीपलीखेड़ा रास्ते को बंद करने पहुंचे तो ग्रामीणों ने मशीन आपरेटरों को बंधक बना लिया। इस पर पुलिस ने आपरेटरों को बंधनमुक्त कराया। वहीं, ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

राजमार्ग पर मेरठ से हापुड़ तक कहीं-कहीं पुरानी रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है। गांव फफूंडा, खरखौदा और कैली में बाईपास निकाला जा रहा है। मेरठ से हापुड़ तक लगभग सभी गांव के किसानों ने जमीन से कब्जा छोड़ दिया है। गांव फफूंडा में बाईपास पर मानचित्र में अंडरपास दिया गया है। हालांकि अन्य रास्तों पर क्रॉसिंग दी गई है। फफूंडा के ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ किसानों ने एनएचएआई अफसरों से मिलकर उस रास्ते पर अंडरपास ले लिया जिस पर क्रासिंग से भी काम चल सकता था। वहीं, फफूंडा से अल्लीपुर, पीपलीखेड़ा समेत करीब दर्जभर गांवों जाने वाले रास्ते पर क्रॉसिंग करा दी। फफूंडा के किसानों का कहना है कि इस रास्ते पर फफूंडा के किसानों की हजारों बीघा जमीन है। इसी रास्ते पर श्मशान है तथा सीएचसी का निर्माण किया जा रहा है। यह रास्ता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत तैयार किया गया है। वहीं, एनएचएआई ने इस रास्ते पर बंबा भी बंद कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्रासिंग पर आए दिन हादसा होने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों ने अंडरपास बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन बुधवार को बाईपास का निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारी मशीनें लेकर मौके पर पहुंचे तथा रास्ते को कंक्रीट डालकर बंद करके सड़क का निर्माण करने लगे। इस पर फफूंडा और पीलपीखेड़ा के ग्रामीण पहुंच गये तथा आपरेटरों को बंधक बना लिया। यहां पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया तथा आपरेटरों को बंधनमुक्त कराया। इसके बाद में फफूंडा और पीलपीखेडा समेत अन्य गांवों के किसान बाईपास पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक अंडरपास नहीं मिलता तब तक धरने पर डटे रहेंगे। इस मौके पर सतीश पहलवान, ग्राम प्रधान ललित भड़ाना, संदीप चपराना, राज सिंह भड़ाना, विजय फौजी, अरुण, टीनू, प्रमोद, सुखपाल भडाना, कौशल, जहीरूद्दीन प्रधान, जगदीश भड़ाना, संजय, यशपाल, लीलू, जितेंद्र, सोनू, मामचंद प्रजापति समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस बाबत कार्यवाहक थानाध्यक्ष मेघराज सिंह ने बताया कि किसान धरने पर डटे हैं। सभी आपरेटरों को बंधनमुक्त करा दिया है।
मुख्य बातें
मेरठ-बुलंदशहर राजमार्ग स्थित फफूंडा-पीपलीखेड़ा मार्ग पर अंडरपास की मांग कर रहे ग्रामीण
पुलिस ने आपरेटरों को बंधनमुक्त कराया, ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें