फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रार्धना में दो पक्षों में संघर्ष-तीन लोग हुये घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन

सरधना। रार्धना गांव में शनिवार की रात में मामूली कहासुनी को लेकर शाकिर व रिजवान पक्ष के बीच संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान एक पक्ष से शाकिर पुत्र इकबाल व रिहान पुत्र शाहिद व दूसरे पक्ष से रिजवान पुत्र शाहिद घायल हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने कार्रवाई की मांग को तहरीर दी है, लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया और बिना कार्रवाई के ही गांव लौट गए।

गुजरान गेट के निकट से बाइक चोरी
सरधना। मोहल्ला आजादनगर निवासी अश्वनी पुत्र विजयपाल ने रविवार को थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। अश्वनी ने बताया कि वह दोपहर के समय गुजरान गेट पर गया था और वह सड़क पर बाइक खड़ी करके दुकान पर सामान खरीदने लगा। इसी बीच चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी की बाइक की तलाश शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम के झाम से लोग परेशान
सरधना। रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैंठ के कारण नगर में कई जगहों पर जाम लग गया। इस दौरान पुलिस चौकी बस स्टैंड, देवी मंदिर, गंज बाजार में कई जगहों पर जाम लगा। वहीं दूसरी तरफ अशो क स्तंभ पुलिस चौकी पर भी जाम लगा रहा, सड़क पर सब्जी आदि की ठेली खड़ी होने के कारण भी जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। संगीत सोम सेना के प्रदेश महामंत्री प्रवीण जैन ने इस संबंध में एसडीएम राकेश कुमार सिंह से शिकायत करते हुए सड़क पर वाहन ठेली या अन्य कारण से अतिक्रमण करके जाम लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें