फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों की शह पर गांव के ही एक व्यक्ति पर बलात्कार करने तथा ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताडित करने का आरोप लगा थाने में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी एक विवाहिता ने थाने में दी तहरीर में गांव के ही एक व्यक्ति पर ससुराल वालों की शह पर दुष्कर्म करने तथा ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी बागोवाला नई मंडी मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उसकी सास, ननद तथा देवर दहेज के लिए उसको प्रताड़ित करते थे। उसका पति भी उसको यातनाएं देता था। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति के साथ उसकी जेठानी के अवैध संबंध थे। इस बात को उसने अपनी सास को बताया। लेकिन सास ने नजर अंदाज कर दिया। क्योंकि आरोपी के पैसों से घर का खर्च चलता है। सात फरवरी को उसके ससुराल वाले घर पर नहीं थे। मौका देख उसकी जेठानी ने आरोपी को घर बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म कराया। इस बात को उसने ससुराल वालों को बताया तो उन्होंने उस पर इल्जाम लगा दिया। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे दो दिन तक बंधक बनाकर रखा। तहरीर में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें