फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार की रात आई बारिश से गांव बहोडूपुर के लोगों का जीना हुआ मुहाल। जलभराव से लोग घरों में कैद होने को विवश।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। बीती शुक्रवार देर शाम आई आंधी और बारिश से गांव बहोडूपुर में ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। यहां बारिश से जलभराव के हालात पैदा हो गए हैं। इस कारण लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इतना ही नहीं अधिकतर लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। लोगों ने आए दिन होने वाले जलभराव से निजात की मांग अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

गांव बहोडूपुर में ग्रामीणों को समय-समय पर जलभराव की समस्या से दो-चार होना पड़ता रहता है। कई बार गांव के लोग इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए आला अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी है। बीती शुक्रवार देर शाम आई आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। वहीं, आंधी के बाद आई बारिश ने गांव बहोडूपुर के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार शाम चंद मिनट हुई बारिश से ही गांव में जलभराव के हालात हैं। घरों के आगे पानी भरा होने से लोगों का बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। लोगों को विवश होकर गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इतना ही नहीं यहां पर जलभराव से मक्खी और मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है। इतना ही नहीं इससे बीमारियां फैलने का खतरा बन गया है। लोगों का कहना है कि वे इसकी शिकायत करके थक चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम प्रधान शबनम बेगम का कहना है कि गांव में जल निकासी का एकमात्र स्थान तालाब है। यह आबादी से चारों ओर से घिरा है। जल निकासी कराने के लिए सबमर्सिबल लगाया है। जिसका मोटर बीते शनिवार को फुंक गया। उसे मरम्मत कराने के लिए भेजा हुआ है। रविवार शाम तक दुरुस्त हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
बीती शुक्रवार शाम आंधी के बाद आई बारिश से रास्तों में जमा हुआ दूषित पानी
जलभराव से गांव में बीमारियां फैलने का खतरा बना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें