फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की आयुष्मान योजना में दो लाख परिवार चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रधानमंत्री की आयुष्मान योजना के तहत शासन ने मेरठ में दो लाख पांच हजार 70 परिवार चिह्नित कर उनकी सूची जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के पास भेजी है। इनमें 83 हजार 70 परिवार देहात जबकि 1.22 लाख परिवार शहरी क्षेत्र से हैं। इनके सत्यापन का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने आम बजट में आयुष्मान भारत योजना शुरू करने की घोषणा की थी, जिसे अब अमली जामा पहनाने की तैयारी चल रही है। दावा है कि इसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को उपचार कराने का लाभ मिलेगा। योजना में रजिस्टर्ड प्राइवेट या सरकारी अस्पतालों में इलाज हो सकेगा। यह बीमा कैशलेस होगा। सरकार की योजना के तहत इस अंतर्गत हर साल 10 करोड़ निर्धन परिवार (करीब 50 करोड़ लोग) आएंगे। इस योजना के तहत परिवार के पांच सदस्यों को कवर किया जाएगा। बीमा कवर करने के लिए उम्र की बाध्यता नहीं रहेगी। पहले मौजूद बीमारियां भी कवर होंगी।
योजना के लाभ के लिए आधार कार्ड होगा महत्वपूर्ण
इस योजना का लाभ लेने के लिए उस व्यक्ति के पास उसका पहचान पत्र और आधार कार्ड होना जरूरी है। साथ ही उसका आधार कार्ड उसके परिवार की आईडी से भी जुड़ा होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होगा तो उस व्यक्ति को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

40 हजार परिवारों का हो चुका सत्यापन
स्वास्थ्य विभाग इनमें से करीब 40 हजार परिवारों का सत्यापन कर चुका है। जो भी परिवार इसमें शामिल किए गए हैं, उनकी सूची शासन से ही आई है। स्वास्थ्य विभाग उनके सत्यापन का कार्य कर रहा है। -डॉ. राजकुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें