फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोडवेज ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल
हस्तिनापुर। मवाना रोड पर पेट्रोल पंप के निकट रोडवेज बस ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हेें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति ग्राम पाली निवासी सूबे सिंह 60 वर्ष व कुंडा ग्राम निवासी कालिया 22 वर्ष पुत्र राजपाल है। दोनों बाइक पर सवार होकर हस्तिनापुर से मवाना की ओर जा रहे थे । जैसे ही वह कस्बे में पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तो हस्तिनापुर से जा रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

पुलिस ने राहगीरों को पिलाया मीठा जल
हस्तिनापुर। थाना पुलिस ने गर्मी के मौसम में थाने के मुख्य द्वार पर लोगों को ठंडा जल पिलाया। शुक्रवार के दिन यहां पैंठ लगती है, जिसमें आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण यहां कस्बे में आते है। इसको ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी एमपी सिंह के द्वारा मीठा जल वितरित किया गया। थाना पुलिस का पूरा स्टाफ इसमें जुटा रहा।
विज्ञापन


मांगों को लेकर धरने पर डटे रहे डाक सेवक
हस्तिनापुर। डाक सेवकों का अपनी मांगों को लेकर कस्बे के डाकघर पर शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। डाक कर्मचारी योगेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रवीण, विबंर, रमेश, चेतराम, आनंदपाल, नरेश, देवदत्त रणबीर राजकुमार, सोहनपाल सिंह रविकुमार शर्मा, प्रदीप, अनिल त्यागी, सतीश आदि डाककर्मियों ने डाकघर पर अनिश्चित कालीन धरना दिया एवं अपनी मांगों को पूरा कराए जाने के लिए ऑल इंडिया ग्रामीण डाकसेवा यूनियन के सचिव एसएस महादेवा ने बताया कि जीडीएस कमेटी की सकारात्मक सिफारिशों को लागू किया जाए। उनकी मांग है कि सार्वजनिक पदधारक का दर्जा जीडीएस को दिया जाए, शाखा डाकघरों में कार्यअवधि आठ घंटे की जाए। 22 मई से डाक विभाग के सभी ग्रामीण डाक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।
विज्ञापन



गठबंधन की जीत पर खुशी मनाई
हस्तिनापुर। निशाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैराना व नूरपुर में हुए उपचुनावों में गठबंधन की जीत पर हर्ष व्यक्त किया एवं नगर के मुख्य मार्ग के समीप मिठाई का वितरण किया। निशाद पार्टी के सुशील कश्यप, अशोक कश्यप, सुनील, शंकरलाल, जगबीर, जसवीर, पप्पी जाटव, रणजीत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शमिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें