पालिका सभागार में खुली बोली के दौरान छोडा गया ठेका
सरधना। नगर पालिका द्वारा ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबा के दौरान मेला ग्राउंड में लगने वाले झूले और अन्य सर्कस मौत का कुंआ आदि के लिए शुक्रवार को ठेका छोड़ा गया। यह ठेका मेरठ के देव इंटरप्राइजेज के नाम से छोड़ा गया। जिसमें यह ठेका खुली बोली के दौरान साढे़ नौ लाख रुपये में छोड़ा गया। दूसरी बोली नरेंद्र कुमार ने नौ लाख 40 हजार रुपये की लगाई थी। एसडीएम राकेश कुमार सिंह व चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी भी इस दौरान मौजूद रहे। गत वर्ष यह ठेका देव इंटरप्राइजेज को ही टेंडर के द्वारा 11 लाख 7 सौ 86 रुपये में छोड़ा गया था। ठेका छोड़े जाने की प्रक्रिया के दौरान सभासदगण भी मौजूद रहे।