फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भामौरी के जंगल में लावारिश हालत में खडी मिली लावारिश जली हुई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
भामौरी के जंगल में असामाजिक तत्वों ने जलाई कार
विज्ञापन

सरधना। कोतवाली क्षेत्र का भामौरी गांव अवैैैध शराब की तस्करी का गढ़ बन गया हैं। भामौरी के जंगल से कई बार आबकारी विभाग व पुलिस की टीम दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर चुकी हैं। भामौरी के जंगल में सड़क किनारे खड़ी कार को कुछ ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया। चर्चा है कि इस कार के द्वारा अवैध शराब की क्षेत्र में सप्लाई की जाती रही हैं। शुक्रवार को ग्रामीण जंगल में खेतों पर काम करने पहुंचे तब जाकर कार को जली हालत में खड़ा देखा। इस मामले में समाचार लिखे जाने तक थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई। एसएसआई मुकेश कुमार ने मामले की जानकारी से इंकार किया है, वहीं इस कार का मालिक भी अभी तक थाने पर नहीं पहुंचा कि इस कार में आग कैसे लगी और किसने लगाई। एसएसआई मुकेश कुमार का कहना है कि मामले की यदि कोई जली हुई कार खड़ी है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें