सरधना। नगर में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस फोर्स ने फ़्लैग मार्च निकाला। रमजान महीने में कोई अप्रिय घटना न घट जाए। इसके लिए पुलिस फोर्स सतर्क रहे। इसी क्रम में फ्लैग मार्च निकाला। जिसमें तहसील रोड, पुलिस चौकी बस स्टैंड, अशोक स्तंभ, पुलिस चौकी व गंज बाजार में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को भी जमकर हड़काया एवं अतिक्रमण के रूप में खड़ी ठेलियों को भी मार्ग से हटवाया।