सरूरपुर। एसबीआई के मैनेजर और कैशियर पर मिलीभगत करके खाते से रुपये निकालने का जसड़ सुलतान नगर निवासी ग्राहक ने आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने मिलभगत करके उसके खाते से पंद्रह हजार रुपये निकल लिये। उसे इसकी भनक तक नहीं लगी।
जसड़ सुलतान नगर निवासी कामिल पुत्र सोमीन ने बताया कि उसका सरूरपुर की एसबीआई में चालू खाता है। पीड़ित ग्राहक ने बताया कि उसने गत 21 मई को हैदराबाद से अपने खाते में 20100 रुपये जमा कराए थे। इसके बाद वह 29 मई को खाते से रुपये निकालने गया तो उसके खाते से पंद्रह हजार रुपये गायब थे। उसने इस बाबत कैशियर जगदीश कुमार से पूछा तो उन्होंने जानकारी से इनकार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि जब उसने खाते से पंद्रह हजार रुपये नहीं निकाले तो उसे पैसे कहां गए। इसे लेकर कैशियर ने कोई जवाब नहीं दिया। इसे लेकर पीड़ित बैंक मैनेजर के पास शिकायत लेकर गया। आरोप है कि बैंक मैनेजर ने पीड़ित से ठीक से बात नहीं की और उसके साथ अभद्रता की। उसे गार्ड से धक्के देकर बाहर निकलवा दिया। इसे लेकर पीड़ित ने दोनों की मिलीभगत की थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। उधर, इसे लेकर बैंक मैनेजर से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।