फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डस्ट से भरे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत
विज्ञापन

दोस्त की दादी की तेरहवीं में कसेरूखेड़ा जा रहा था मृतक
घर में तीन बहनों का अकेला भाई था पुष्पेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर में मंगलवार को गढ़ रोड पर शिव मंदिर के सामने डस्ट से भरे एक दस टायरा ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस बीच उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक दुघर्टना के बाद ट्रक को छोड़कर भाग निकला। जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई। व्यापारियों ने किसी तरह ट्रक के पहिये के आगे पत्थर डालकर ट्रक को रोका। इस दौरान मार्ग पर जाम की स्थिति हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। और ट्रक को थाने में ले आई। इस मामले में मृतक के दोस्त के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है।
थाना संभल ग्राम शैदपुर निवासी सुरेंद्र पुत्र नीमपत ने बताया की वह और उसके पड़ोसी सुरेश देवी तथा उसके भाई का दोस्त पुष्पेंद्र (25) पुत्र धर्मपाल निवासी चौदरपुर थाना मझौला मुरादाबाद। अपनी बाइकों से मेरठ के कसेरुखेड़ा अपनी दादी की तेरहवीं में जा रहे थे। एक बाइक पर उसके साथ उसके पड़ोस की महिला थी। और दूसरी बाइक अकेला पुष्पेंद्र चला रहा था। दोपहर करीब 12 बजे शाहजहांपुर स्थित सब्जी मंडी के पास मेरठ की ओर से तेज गति से आते डस्ट से भरे दस टायरा ट्रक ने पुष्पेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को न्यूटल में छोड़कर कूद गया। इस बीच बाजार में अफरातफरी मच गई। किसी तरह दुकानदारों ने ट्रक के आगे पत्थर डालकर उसे रोका। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार गौतम ने बताया की ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर का अकेला चिराग था पुष्पेंद्र
सुरेंद्र ने बताया की पुष्पेंद्र मुरादाबाद में एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। उसकी करीब पांच साल पूर्व शादी हुई थी। पुष्पेंद्र के दो बेटे है। पुष्पेंद्र तीन बहनों में अकेला भाई था। उसकी मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी निधि ठाकुर और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें