फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली गंगनहर पुल से नहाते समय युवक का शव,पेड में हटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक सादिक खतौली निवासी बताया गया
विज्ञापन

सरधना में ननिहाल में आया था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। गंगनहर पुल के निकट सोमवार को लोगों ने एक पेड़ में शव अटका देखा। इस बीच मौके पर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गये। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घंटो की मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक युवक की सरधना में ननिहाल बताई गई। सूचना पर मृतक की ननिहाल से काफी संख्या में लोग शव देखने पहुंच गये। परिजन बिना किसी पुलिस की लिखापढ़ी के शव को अपने साथ ले गये।
विज्ञापन

खतौली निवासी 18 वर्षीय युवक सादिक पुत्र साजिद एक सप्ताह पूर्व गंगनहर पुल से नहाते समय तेज बहाव में डूब गया था। परिजन तभी से शव की तलाश कर रहे थे। लेकिन शव नहीं मिल सका। मंगलवार दोपहर के समय लोगों ने पानी में अज्ञात शव को अटके देखा तो सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर और एसएसआई मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। इस बीच शव कि शिनाख्त कराने की कोशिश की गई। लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, जानकारी मिलने पर खतौली से सादिक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने शव की शिनाख्त सादिक के रूप में की। सादिक की सरधना में ननिहाल भी है। जिसमें उसकी ननिहाल वाले भी मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर शव को पानी से बाहर निकलवाया। वहीं, उन्होंने नहाते समय डूबने की बात पुलिस से कही और शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बाद में शव को परिजन अपने साथ ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें