एडवेंचर कैंप का आयोजन
मवाना। ट्रांसलेम एकेडमी में तीन दिवसीय एडवेंचर कैंप का शुभारंभ हुआ। जिसमें बच्चों को विषम परिस्थितियों में जीवन जीना सीखा। कैंप में बच्चों को गुजरात और हरिद्वार से आए एक्सपर्ट ने स्कूल में बनी आर्टिफिशियल वॉल क्लाइबिंग, टायर क्लाइबिंग तथा नेट क्लाइबिंग, राइफल शूटिंग, आर्चरी आदि गतिविधि सिखाई। इस प्रकार के कैंप का आयोजन स्कूल में दूसरी बार किया गया। जिसमें बच्चों को विषम परिस्थितियों का किस तरह से जीवन में सामना करना चाहिए. इसकी जानकारी दी। ये गतिविधियां आपदा प्रबंधन को भी सीखा रही हैं। कैंप में हर रोज बच्चों को अलग अलग गतिविधियां कराई जाएंगी। स्कूल प्रधानाचार्य धीरज कुमार आर्या ने बताया कि इस प्रकार के कैंप आयोजित करने का उद्देश्य बच्चों को शारीरिक रुप से सुदृढ़ बनाना तथा उनके अंदर के डर को दूर कर उनका सर्वांगीण विकास करना है।
उपजिलाधिकारी को समस्याएं बताई
मवाना। सामाजिक युवा संघ द्वारा नगर की कई समस्याओं के संबंध में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर निदान कराने की मांग की है। उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव को दिए ज्ञापन में कहा कि बरसात के दिनों में नगर के लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पडे़। इसके लिए नालों की तली झाड़ सफाई कराए जाने, नगर के चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को पुन: लगवाए जाने आदि की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में रजनीश विश्वकर्मा, रामभूलनाथ, विजय गंगपुरी, संजय गौतम आदि रहे।