खरखौदा। हापुड़ रोड स्थित बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने सीएनजी पंप पर रविवार को गैस भरवाने गए थ्रीव्हीलर चालक का 10 रुपये को लेकर सेल्समैन से विवाद हो गया था। जिसमें पंप कर्मचारियों ने मारपीट के बाद थ्रीव्हीलर चालक के गुप्तांग में सीएनजी छोड़ दी थी। जिसके चलते उसकी कुछ समय बाद मौत हो गई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उधर, बिसरा सुरक्षित रख लिया है।
लोहियानगर निवासी मोहम्मद इनाम अंसारी (29) पुत्र सिराजुद्दीन बीती सुबह थ्रीव्हीलर लेकर लोहियानगर स्थित सीएनजी पंप पर गैस भरवाने गया था। सेल्समैन ने इनाम से गैस की कीमत से अलग प्रेशर के नाम पर दस रुपये मांगे। इस पर दोनों में मारपीट हो गई थी। जिस पंप के सभी सेल्समैन ने मिलकर इनाम को घेर लिया तथा मारपीट कर उसके गुप्तांग में सीएनजी का नोजिल डालकर गैस छोड़ दी थी। परिजन उसे लेकर समीप के अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने इनाम को मृत घोषित कर दिया था। इसके पश्चात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने पंप के सेल्समैन और मैनेजर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उधर, सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं हिरासत में लिये पंप कर्मचारियों से पूछताछ जारी है।
मुख्य बातें
बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने सीएनजी पंप कर्मचारियों ने गुप्तांग में भर दी थी गैस
पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रखा, आरोपियों से पूछताछ जारी