फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के चार साल होने पर बाइक रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। केन्द्र सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली सिवाल खास के गावों में सोमवार को निकाली। इस दारौन कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की भाजपा सरकार की चार साल की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया।
विज्ञापन

केन्द्र सरकार के चार साल के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोला झाल से एक बाइक रैली निकाली। इस दौरान रैली को झंडी दिखाकर मंडल अध्यक्ष कुंवरपाल राणा और युवा मोर्चे के जिला प्रभारी नवीन त्यागी ने रवाना किया। रैली सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांवों से होते हुए गांव पांचली खुर्द में जाकर संपन्न हुई। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने गांव पांचली खुर्द स्थित शहीद धन सिंह कोतवाल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के किए गए विकास कार्यों के बारे में जनता को बताया। रैली सिवालखास विधायक जितेन्द्र सिंह के प्रतिनिधि संचित गर्ग के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान रैली में राहुल, विपिन चपराणा, मोहित त्यागी, अम्बुज, सुमित चपराणा, पुष्पेंद्र, नकुलभूनी, दीपक गुप्ता, मयंक गोयल, डैनी बाफर, अमित ठाकुर, अमित पाल, अंकुश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें