सभापति ने किया गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण, कई खामियां मिली
खरखौदा। जिला सहकारी बैंक के सभापति मंनिदर पाल सिंह ने खरखौदा की दोनों किसान सेवा सहकारी समितियों व गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। भारी मात्रा में खुले में गेहूं पड़ा मिला। किसान समिति पर सात कर्मचारियों में से केवल तीन ही कर्मचारी उपस्थित मिले। सभापति ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
खरखौदा कस्बा व गांव बिजौली में पीसीएफ गेहूं की खरीदारी कर रहा है। क्रय केंद्र परिसर में करीब 1300 क्विंटल गेहूं खुले में पडे़ हैं। ट्रांसपोर्ट व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण गेहूं का समय से लदान नहीं हो रहा है। वहीं किसानों की मांग पर शनिवार को जिला सहकारी बैंक के सभापति कई भाजपाइयों के साथ खरखौदा किसान सेवा सहकारी समिति पश्चिम पर पहुंचे। सभापति ने निरीक्षण में पहले उपस्थित रजिस्टर की मांग की। लेकिन उपस्थिति रजिस्टर नहीं मिला। समिति पर तैनात समिति एमडी सहित सात कर्मचारी तैनात है लेकिन मौके पर केवल तीन कर्मचारी ही मिले। एमडी सहित चार कर्मचारी नदारद मिलेे। जहां निरीक्षण को गए सभापति ने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। मंनिदरपाल सिंह ने बताया कि सरकार गेहूं की खरीदारी कर रही है लेकिन अधिकारी सरकार की छवि खराब करने में लगे हुए हैं। उन कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
गाड़ी उतारने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
पीसीएफ व एफसीआई द्वारा खरीदा गया गेंहू एफसीआई के गोदामों में भेजा जाता है। क्रय केंद्र पर करीब 1300 कुंतल गेंहू अभी पडा हुआ है। क्रय केंद्र प्रभारी ने शिकायत करते हुये बताया कि पहलेे 420 बोरों की गाडी को खाली करने के नाम पर एफसीआई गोदाम पर 2850 रुपये अवैध रुप से वसूले जाते हैं। यदि पैसा नहीं दिया जाता है तो गाडी को समय से खाली नहीं किया जाता। इस मामले में मनिंदरपाल सिंह ने अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। ऋषि त्यागी, अतुल त्यागी, डॉ. संजय प्रजापति, रवि त्यागी, अशोक पोसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे
वहीं मुंडाली क्षेत्र में भी जिला सहकारी बैंक के सभापति मंदिरपाल ने शिकायत पर सिसौली के क्रय केंद्र पर छापा मारा जिसमें बहुत सी खामियां मिली। शनिवार को जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मंनिदरपाल ने रजपुरा ब्लॉक के किसान सेवा सहकारी समिति सिसौली में स्थित गेंहू क्रय केंद्र पर किसानों की शिकायत पर निरीक्षण किया। जिसमें चेयरमैन ने बताया कि क्रय केंद्र पर तौल धीमी गति से चल रही है गेहूं खरीद को खाली गेंहू के बोरे भी नहीं है तथा जो गेहूं खरीदा गया है उसका उठान नहीं हो रहा है गोदाम पर गेहूं रखने के लिए जगह भी नहीं है उधर चेयरमैन मनिंदरपाल ने सहकारी किसान सेवा समिति के प्रबंधक निदेशक बिजेंद्र सिंह तोमर से गेहूं खरीद के कागजात मांगे उन्होंने चेयरमैन मनिंदर पाल को बिंदूवार कागजात दिलाए। अब कुछ पैसा आया है जिसमे भुगतान किया जा रहा है तथा कहा कि गेहूं खरीद के बोरे उठवाने की व्यवस्था कराई जाये कई बार लिखकर दिया है परंतु कार्रवाई नहीं हो रही है जगह कम पड़ने पर तौल भी बंद की जा सकती है। इस दौरान इनके साथ अशोक तोमर, नरेश तोमर, दिनेश तोमर, पूर्व प्रधान बिजेन्द्र सिंह आदि रहे।