अमर उजाला ब्यूरो
मवाना/बहसूमा/फलावदा/परीक्षितगढ़। सीबीएसई का 12वीं का परीक्षाफल घोषित होने के बाद सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल विज्ञान वर्ग में शिवांश सेठी प्रथम, वंशिका लांबा द्वितीय, अभिषेक शर्मा तृतीय रहे। वहीं, वाणिज्य वर्ग में साक्षी प्रथम, माही गुप्ता द्वितीय, सुनिधि मित्तल तृतीय रहीं। विषय वार अंग्रेजी में वंशिका लांबा, भौतिक विज्ञान में शिवांश सेठी, रसायन विज्ञान शिवांश सेठी, जीव विज्ञान में अभिषेक राणा, शारीरिक शिक्षा में वंशिका लांबा, गणित शिवांश सेठी, अकाउंट्स में सुनिधि मित्तल, इकोनोमिक्स में साक्षी, संगीत वंशिका लांबा, पेंटिंग में प्राची अव्वल रहे। विद्यालय के प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रधानाचार्या रीना त्यागी ने विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्रीराम स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्या डॉ. लता रवि बहल ने बताया कि स्कूल में गौरव चौहान ने प्रथम, सार्थक रस्तोगी ने द्वितीय तथा छवि भड़ाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, एसवीएस इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या काजल त्यागी ने बताया कि परीक्षा परिणाम 94 प्रतिशत रहा। जिसमें सत्यम वर्मा प्रथम, प्रांजल रस्तोगी द्वितीय तथा निशि शर्मा ने तृतीय स्थान पाया। विद्यादीप ग्लोबल स्कूल का परिणाम 90 प्रतिशत रहा। आशी अग्रवाल ने प्रथम, उज्ज्वल शर्मा सांइस वर्ग में तथा आरजू धामा वाणिज्य वर्ग में द्वितीय तथा विकास साइंस में तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। बहसूमा के डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल का परिणाम 83 प्रतिशत रहा। स्कूल सचिव जगदीश त्यागी ने बताया कि विनेश कौशिक ने प्रथम, अर्पित ने द्वितीय तथा अभिनव और पूजा सरकार ने तृतीय स्थान पाया। वहीं, कॉमर्स वर्ग में प्रियंका प्रथम, मनीषा देओल द्वितीय तथा ईशु तृतीय स्थान पर रही।
फलावदा के सूरजमल मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षाफल 98 प्रतिशत रहा। इशिका अग्रवाल, अंजलि और हिमांशु महाली, अभिषेक ने स्थान पाया। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रशांत सूरजमल, उपाध्यक्ष सचिन देवीशरण शर्मा तथा प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।
परीक्षितगढ़ के डीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के विज्ञान वर्ग के छात्र अभिषेक सिंह प्रथम, मोहम्मद उवेश द्वितीय और अनु चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, राजा रस्तोगी एवं स्पर्शी चौधरी तथा अकांक्षा शर्मा बेहतर अंक पाए। कॉमर्स वर्ग में अनिकेत गिरी, लव प्रधान, निशिता त्यागी क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल डायरेक्टर रवींद्र चौधरी, प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ओम पब्लिक स्कूल में विज्ञान वर्ग के छात्र प्रयांस बंसल प्रथम, विशाल व गौरव द्वितीय तथा संचित गर्ग तृतीय रहे। वहीं, कॉमर्स वर्ग में अब्दुल आहद, आयुषि त्यागी प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. हरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य आरके लूहाच ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। केवी पब्लिक स्कूल विज्ञान वर्ग के छात्र निशांत सिरोही प्रथम, प्रांजल त्यागी द्वितीय एवं मयंक त्यागी तृतीय रहे। कॉमर्स वर्ग में योगिता गर्ग, तृप्ति वर्मा, दीपांशु क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के संस्थापक अशरफी लाल गुप्ता, प्रधानाचार्य विनय गुप्ता ने अच्छा परिणाम आने पर बच्चों को बधाई दी।
नहीं बनना चाहते शिक्षक और नेता
बहसूमा। बारहवीं कक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राएं शिक्षक एवं नेता नहीं बनना चाहते हैं। विनेश कौशिक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीटेक कर इंजीनियर व अर्पित एनडीए में जाने की चाहत रखता है। पूजा सरकार डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती है। वहीं, कामर्स की प्रियंका चौधरी बैंक अधिकारी बनना चाहती है। इनमें से कोई भी ऐसा नहीं जो नेता या शिक्षक बनना चाहता हो।
कॉलेज टॉपर्स विनेश कौशिक ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसके अतिरिक्त रामराज की शगुन चुग ने गार्गी कॉलेज मेरठ में प्रथम स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया है।