भाजयुमो दौराला से मेरठ तक निकालेगा बाइक रैली
दौराला। भराला गांव में शनिवार को भाजयूमो कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में बताया गया कि केंद्र की भाजपा सरकार के चार साल पूरा होने पर सोमवार को दौराला से मेरठ तक भाजयूमो कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी।
बैठक में भाजयूमो जिलामंत्री मंनिदर विहान भराला ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार के चार साल पूरा होने पर भाजयूमो कार्यकर्ता सोमवार को दौराला चौराहे से मेरठ तक बाइक रैली निकालेंगे। बाइक रैली में केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों व योजनाओं से संबंधित स्लोगन बाइक पर लगाकर लोगों को जागरुक किया जाएगा। बाइक रैली के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी बताई जाएगी। सचिन, सेंसर, मुदित शर्मा, अंकित, हर्ष, चेतन, आदित्य, पुनित, अमित गुप्ता आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।