फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पट्टे की जमीन पर कब्जा करने का आरोप
मवाना। सठला गांव के दलितों ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर जबरन पट्टे की जमीन पर मिट्टी डालकर कब्जा करने का आरोप लगाया है। दलितों ने सोमवार को एसडीएम व थाना पुलिस से मामले की शिकायत की है। सठला गांव निवासी रोशनलाल, जयपाल, नरेश आदि ने बताया कि 45 साल पहले खसरा संख्या 831 में आवास के लिए आठ पट्टे 130-130 वर्ग गज के दिए गए थे। तभी से इन पट्टों पर उनका कब्जा चला आ रहा है। उन्होंने बताया कि पट्टों पर सभी ने सार्वजनिक जाटव धर्मशाला का निर्माण करने का निर्णय लिया। आरोप है कि गांव निवासी एक व्यक्ति अब पट्टों की जमीन पर मिट्टी डालकर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने उनके साथ गाली गलौच की। सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे दलितों ने एसडीएम राकेश को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा होकर थाने पहुंचे और थाना पुलिस को भी प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान गंगाशरण, रामशरण, कंवरपाल, मनोज कुमार, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मवाना मार्ग के गड्ढे भरने शुरू
मवाना। मवाना मार्ग पर हो रहे गहरे-गहरे गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। गड्ढे भरने का कार्य शुरू होने पर यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। बताते चले कि मवाना-बिजनौर मार्ग पर गहरे-गहरे गड्ढे हादसों का सबब बने हुए थे। कई बार इनकी चपेट में आकर वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो चुके है। यहीं नहीं गड्ढों के चलते लोगों के वाहन भी खराब हो रहे है। कई बार शिकायतों के बावजूद भी गड्ढे भरने का कार्य शुरू नहीं किया गया था। सोमवार को लोकनिर्माण विभाग द्वारा गड्ढों को भरने का कार्य शुरू करा दिया गया। मवाना खुर्द में गड्ढे भरे जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें