फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का पारा बढा और गर्मी ने दिखाने शुरू किये तेवर-बिजली भी दिखाने लगी झटके,

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर व देहात क्षेत्र में लगातार विद्युत आपूर्ति के कट से लोग परेशान होने लगे हैं। जहां एक तरफ मौसम का पारा बढ़ने से गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है, वहीं दूसरी तरफ विद्युत आपूर्ति में सुधार होने की बजाय विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी होने लगी हैं। लोगों का कहना है कि रमजान महीना चल रहा है, ऐसे में विद्युत आपूर्ति में सुधार होना चाहिए लेकिन विद्युत निगम के अधिकारी समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर में सुबह के समय करीब तीन घंटे का विद्युत आपूर्ति में कट, दोपहर में कट और शाम साढे़ चार बजे से साढे़ सात बजे तक कट और रात्रि में भी कई बार बिजली आपूर्ति गुल हो जाती हैं। वहीं जेई अनिल कुमार का कहना है कि जो विद्युत आपूर्ति में कट मोदीपुरम से होता है, उसके अतिरिक्त यदि नगर के बिजलीघर पर आपूर्ति है,तो सप्लाई नगर को दी जाती है, ऊपर से ही विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर परेशानी हो रही है, जल्द ही विद्युत आपूर्ति में सुधार होने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें