सरधना। सरधना नगर पालिका ने माह रमजान में पेयजल आपूर्ति को नया शेड्यूल जारी किया है। नए शेड्यूल के अनुसार रात्रि दो बजे से सुबह साढ़े चार बजे तक, प्रात: पांच बजे से सुबह नौ बजे तक, प्रात:11 बजे से दोपहर दो बजे तक, अपरान्ह साढे़ तीन बजे से रात्रि साढ़े नौ बजे तक नगर में टंकी के पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। वहीं पालिका चेयरपर्सन सबीला अंसारी ने बताया कि इस दौरान नगर में विशेष साफ सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। पालिका द्वारा जारी रोस्टर ईद तक प्रभावी रहेगा।