फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर (मेरठ)। हापुड़ मार्ग पर शनिवार अपराह्न कस्बे से समान लेकर बाइक से गांव लौट रहे दो युवकों को कस्बा स्थित आईएम पब्लिक स्कूल निकट सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। हालांकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी पाकर परिजन और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा मुआवजे की मांग कर जाम लगाकर हंगामा किया। वहीं, मृतक के चाचा ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ छावनी के गांव सरावनी आरिफपुर निवासी हिसामुद्दीन उर्फ पप्पन ने बताया कि उसका भतीजा सलमान पुत्र इकरामुद्दीन (20) तथा उसका साथी शेर मोहम्मद पुत्र याकूब किसी काम से कस्बा किठौर गए थे। अपराह्न करीब दो बजे वे बाइक से किठौर-हापुड़ मार्ग होते हुए गांव लौट रहे थे। कस्बा स्थित आईएम इंटर कॉलेज के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिसमें सलमान की मौके पर मौत हो गई। हालांक पीछे बैठा शेर मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को सड़क पर रख जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर थाना प्रभारी प्रमोद गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। उन्होंने घायल युवक को नर्सिंग होम भेज दिया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, हादसे में घायल शेर मोहम्मद की भी हालात चिंताजनक बताई गई है। इस मामले में मृतक के चाचा ने रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
बाइक पर गांव सरावनी आरिफपुर लौटते समय रोडवेज बस ने मारी टक्कर
बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल
ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें