फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव यात्रा निकाल शौचालय का प्रयोग करने को लेकर किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। ग्राम स्वराज योजना में चयनित नंगली ईसा गांव में बृहस्पतिवार को स्वच्छ भारत मिशन अंर्तगत गौरव यात्रा निकाली गई। इसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ग्रामीणों को खुले में शौच नहीं करने की बाबत जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ सुमित, एडीओ पंचायत नकुल कुमार एवं प्रधान लता देवी ने किया। इसके बाद गौरव यात्रा गांव के हर गली और मोहल्ले से होकर गुजरी। एडीओ पंचायत नकुल कुमार ने बताया कि गौरव यात्रा का मुख्य उद्देश्य खुले में शौच मुक्त होने के बाद शौचालयों का प्रयोग करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करना था। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उन परिवारों को चिह्नित किया गया। लोग शौचालय होने के बावजूद खुले में शौच जा रहे थे। उनको शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। गौरव यात्रा के दौरान गांव को स्वच्छ रखने की अपील की गई। इस मौके पर विनोद कुमार, विक्रम सिंह, इंद्रपाल सिंह, अरुण कुमार, विसन सिंह, रोहित, इमरान, गोविंदा, मनोहर, राकेश, उमेश, संजय, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें