फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में बढ रहा एकल परिवार का चलन बढा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहसूमा क्षेत्र में बढ़ा एकाकी परिवारों का चलन
बहसूमा। नगर पंचायत के जन गणना हाऊस होल्ड सर्वे में कस्बे में एकल परिवार के चलन के बढ़ने का खुलासा हुआ है। सर्वे के अनुसार 62 प्रतिशत मकानों मेें एकल परिवार रह रहे हैं।
लोगों ने छोटा परिवार सुखी परिवार की धारणा को स्वीकार कर लिया। यह बात अलग है कि बीते एक दशक से बहसूमा क्षेत्र में सामुहिक परिवार प्रथा बदली दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

कस्बे की नगर पंचायत द्वारा जनगणना के मुताबिक 2482 मकान और 11800 की जनसंख्या और 8950 के आसपास मतदाता है। इनमें से 1535 घरों में एक विवाहित दंपति रह रहे हैं। देहात क्षेत्र में इसका प्रतिशत कम है तथा कस्बों और शहरों में ज्यादा है। हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि ग्रामीण क्षेत्र में भी एकल परिवार की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सामूहिक परिवार नहीं होने के चलते असामाजिकता भी बढ़ती जा रही है।
हाऊस होल्ड सर्वे के आंकडे़ एकल परिवार चलन को तो स्वीकार कर रहे हैं। कस्बे में हर और आलीशान मकान दिखाई दे रहे हैं। लेकिन 30 प्रतिशत परिवारों के पास केवल एक कमरे का ही मकान है।
एकाकी परिवारों का चलन बढ़ रहा है। लोग बच्चों को शिक्षा और रोजगार की दृष्टि से सामुहिक परिवार छोड़कर शहरों और कस्बों की ओर कूच कर रहे हैं। परिवार के विघटन और बंटवारा होने से मकान बंट रहे हैं। बावजूद इसके तीज त्योहार और सुख दुख में सभी लोग एकत्र होते हैं।
विज्ञापन

बहसूमा। कस्बे में रविवार को आकाश भारद्वाज के आवास पर हिंदू जागरण मंच की आयोजित बैठक में हिंदु समाज को जागरूक किया गया तथा कस्बे की कार्यकारिणी का गठन किया गया। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हिंदु समाज पर चिंतन व्यक्त करते हुए कहा कि अखंड भारत पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि दूसरा समुदाए हिंदु समाज की बहन बेटियो को एक साजिश के तहत बहला फुसलाकर ले जा रहे हैं। सबसे पहले अपनी बेटियों व बहनों को सुरक्षा के लिए हिदुं समाज को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद कस्बे में हिंदु जागरण मच का गठन कियाग गया। हिंदु जागरण मंच का नगर अध्यक्ष आकाश भारद्वाज, उपाध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा, नगर मंत्री सजंय शर्मा को दायित्व दिया गया। बैठक का संचालन रजनीश विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर कपिल कुमार, अमित शर्मा, भीष्म शर्मा, कुलदीप, शक्ति, गुडडु आदि रहे।


खास बातें:
नगर पंचायत के हाऊस होल्ड सर्वे में हुआ खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें