फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में खड़ा किसानों का गन्ना, मिल ने शुरू की बंद की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी बंद नहीं होगी मवाना शुगर मिल
विज्ञापन

मवाना। मवाना शुगर मिल रिकार्ड पेराई करने के बाद जहां रविवार देर रात मिल बंद करने की तैयारी में जुटी है, वहीं गन्ना समिति के विशेष सचिव किसानों का खेत में गन्ना होने की बात कहते हुए मिल बंद न होने देने की बात कह रहे है।
विज्ञापन

मवाना शुगर मिल का पेराई सत्र 25 अक्तूबर 2017 को शुरू किया गया था। मिल ने 154 करोड़ क्विंटल टारगेट की जगह अब तक 205 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की है। मिल के उपमहाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि पिछले सत्र में मिल ने 148.52 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की थी, जिसका किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार मिल ने रिकार्ड पेराई की और 31 जनवरी तक का किसानों के गन्ने का 333.70 करोड़ का भुगतान कर दिया। दो दिन पहले भी मिल ने गन्ना समिति को भुगतान के चार करोड़ रुपए भेज दिए है। अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार उन्होंने 22 लाख 79 हजार 600 बोरे चीनी का उत्पादन किया। गोदाम में अभी लगभग 11 लाख चीनी के बोरे पड़े हुए है। चीनी के दाम घटने से इस बार शुगर मिल को लगभग 191 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। मिल के सभी 141 गन्ना सेंटर बंद कर दिए गए है और सेंटर पर बचे गन्ने को मंगवा लिया गया है। तीसरा नोटिस जारी हो चुका है और रविवार देर रात किसी भी समय मिल को बंद कर दिया जाएगा। वहीं गन्ना समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि अभी किसानों का खेत में गन्ना खड़ा हुआ है। मिल बंद होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। गन्ना किसान को कोई समस्या न हो इसके लिए मिल को अभी बंद नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


खास बातें:
किसानों का खेतों में खड़ा है गन्ना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें