मुज्जफरनगर के ध्यानार्थ
चालक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूटा
- सुबह खेत पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से युवकों को किया बंधनमुक्त
सरधना। कोतवाली क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पटरी पर कपसाड़ के निकट झाडियों में एक युवक के हाथ पैर बंधे देखे तो खेतों पर काम करने आए लोगों में हड़कंप मच गया। युवक ने ग्रामीणों को देख हाथ पैर खोलने को कहा लेकिन ग्रामीणों ने डर के कारण हाथ पैर नहीं खोले। कपसाड़ निवासी सुंदर ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी तो सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के हाथ पैर खोले। पुलिस ने उससे जानकारी की तो उसने बताया कि वह मूल रूप से मुज्जफरनगर के छपार का रहने वाला हैं। वह पंजाब से कंपनी से नया स्वराज ट्रैक्टर लेकर आ रहा था कि परतापुर के पास उससे कार सवार चार हथियार बंद बदमाशों ने ओवरटेक करके गन प्वाइंट पर ले लिया। जिसके बाद एक बदमाश ट्रैक्टर लेकर चल पड़ा और बाकी बदमाशों ने उसे कार में डाल लिया। उसे बंधक बनाकर गंगनहर पटरी के निकट झाड़ियों में डाल गये। पुलिस ने परतापुर बाईपास क्षेत्र के पल्लवपुरम थाने में संपर्क किया। उसके बाद वहां की पुलिस मौके पर आई और स्थानीय पुलिस को लेकर गंगनहर पटरी पर जांच पड़ताल की जिस जगह पर ट्रैक्टर चालक को डाला गया था। थाना पुलिस ने बताया कि मामला पल्लवपुरम थाना क्षेत्र का था वहीं पर लूट का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा हैं।