फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धा ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

बिलसंडा। अज्ञात कारणों के चलते कस्बा निवासी 55 वर्षीय उमा जायसवाल पत्नी स्वर्गीय अमरीश जायसवाल ने शनिवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव मकान के बरामदे में साड़ी से बने फंदे पर जाल के सहारे लटका मिला। शाम करीब सात बजे बेटा राहुल घर पहुंचा तो मां का शव देख उसके होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। हालांकि आत्महत्या के पीछे कारणों का पता नहीं लग सका। थाना प्रभारी सीपी शुक्ला ने बताया कि शव को रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें