मोदीपुरम। पुलिस के अनुसार पल्लवपुरम फेज दो डबल स्टोरी निवासी सफाई कर्मी राहुल पुत्र खजान ने शुक्रवार दोपहर हाइवे पर चौहान मार्केट के सामने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली थी। निजी अस्पताल में भर्ती राहुल की शुक्रवार रात हालत बिगड़ती चली गई। जिसके बाद शनिवार सुबह चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम का कहना है कि राहुल की हालत काफी खराब है। दिल्ली के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।