डीएमजी में दी गई शिक्षकों को विदाई
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज डौरली में 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो चुके तीन शिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह तथा नरेश चंद चौहान का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त होने के बाद डीएमजी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने सम्मान समारोह में स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान श्रवण कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, अमित चतुर्वेदी, सत्यपाल सिंह, विक्रम पुंडीर, नेम चौधरी, अनीता कंसल, विनोद, मोहम्मद जकी आदि मौजूद रहे।