फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे खंबों से कभी भी हो सकता है हादसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। दो साल पूर्व अज्ञात ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा कभी भी गिरकर हादसे का सबब बन सकता है। कस्बावासी बिजली निगम से कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन उसके बाद वह अनजान बने हुए है।
विज्ञापन

कस्बावासी सोनी, अब्दुल सलाम व दिनेश कुमार ने बताया कि दो साल पूर्व ओवर लोड ट्रक यहां से गुजर रहा था। इसी दौरान कस्बे के मुख्य मार्ग पर मुख्य बाजार को जाने वाले रास्ते के सामने स्थित बिजली आपूर्ति के लिए लगे सीमेंट के खंभे को साइड मारकर भाग गया था। लेकिन उसके बाद भी बिजली निगम ने खंभे को बदलने की जहमत नहीं उठाई। शायद बिजली निगम हाइवे पर किसी बडे़ हादसे के इंतजार में है। इसे व्यवस्था की कमी कहे या विद्युत विभाग की लापरवाही पूरे कस्बे में कहीं तो एक जगह पर ही तीन-तीन खंभे खडे़ हैं, लेकिन जहां जरूरत खंभे की है वहां पर समय रहते खंभा नहीं बदला जा रहा है। इस संबंध में बिजली निगम के जेई सुरेंद्र कुमार का कहना है कि खंभे का एस्टीमेट बनवाया जा रहा है। जल्द खंभे को बदलवाया जाएगा।

पड़ोसियों ने सास-बहू को मारपीटकर किया घायल
बहसूमा। क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव में बृहस्पतिवार को पड़ोसियों ने सास-बहू के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अकबरपुर सादात निवासी जाहिद ने बताया कि उसकी पत्नी नसीमा व उसकी मां वारिसा बृहस्पतिवार सुबह घर से खेत पर जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी अख्तर व उसके तीन साथियों ने सास बहू पर घूरकर गाली गलौच करने का आरोप लगाकर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने उक्त दोनों घायलों को सीएचसी हस्तिनापुर में भर्ती कराया। बाद में पीड़िता के पुत्र जाहिद की तहरीर पर अख्तर, सरबर, शाहिद व मुबारिक के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं इस संबंध में कार्यवाहक सीपी सिंह ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। उक्त दोनों पक्षों में अभी तीन दिन पूर्व भी मामूली कहासुनी को लेकर दोनों पक्षों में खूब लाठी डंडे चले थे। इसमें दोनों पक्षों के दो-दो युवकों का शंातिभंग में चालान हुआ था।


शराबी ने पत्नी व मां के साथ की मारपीट, घायल े
बहसूमा। कस्बा निवासी मोहल्ला छिप्पी वाला में बुधवार देर रात एक शराबी पति ने पत्नी व मां के साथ गाली-गलौच कर डंडे से मारपीट कर दी। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान शराबी की पत्नी की सूचना पर यूपी-100 ने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शराबी पति को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस की सख्ती पर पति ने भविष्य में मारपीट नहीं करने की हिदायत दे उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें