अतिक्रमण पर चला पालिका का हथौड़ा
सरधना। नगर में मंगलवार को पालिका द्वारा कई जगहों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे दुकानदारों व सड़कों पर सब्जी व फलों की ठेली खड़ी करने वाले ठेली संचालकों में हड़कंप मच गया। पालिका के अतिक्रमण लिपिक मनोज कुमार के निर्देशन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसमें गुजरान गेट के साथ ही पंजाब नेशनल बैंक व भारतीय स्टेंट बैंक के सामने सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया गया। इस संबंध में बैंक मैनेजर से कहा कि किसी भी कर्मचारी या बैंक उपभोक्ता का वाहन सड़क पर न खड़ा होने दें। यदि कोई वाहन खड़ा मिला तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। बैंक मैनेजर ने बैंक की चारदीवारी के अंदर वाहन खड़ा कराने की बात कही, उसके बाद अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के निकट भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलवाया गया।