फिटकरी गांव के पास बनी फैक्ट्री फैला रही प्रदूषण
दौराला। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बना मसूरी स्थित एक कॉलेज में बैठक का आयोजन किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि 10 मई तक फिटकरी गांव के पास लगी फैक्ट्रियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई तो भाकियू प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय मोदीपुरम पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू करेगा।
भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत के नेतृत्व में बना-मसूरी में स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट में आयोजित हुई बैठक में कहा गया कि फिटकरी गांव के पास बनी फैक्ट्रियाें के कारण गांव में प्रदूषण फैल रहा है जिससे ग्रामीणों का रहना दुभर हो गया। इससे पूर्व भी प्रदूषण विभाग से इसकी कई बार शिकायत की गई मगर फैक्ट्रियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया है कि यदि प्रदूषण विभाग द्वारा 10 मई तक इन फैक्ट्रियों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाई नहीं की गई तो भाकियू कार्यकर्ता मोदीपुरम स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। धरना प्रदर्शन पर फिटकरी व आस-पास के क्षेत्र के लोग भी शामिल होंगे। बैठक के बाद उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा है और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। बैठक में मुख्य रुप से इंस्टीट्यूट की प्रधानाचार्या सुशीला, पुखराज चौधरी, अभिषेक, रमेश चंद, अनुज काकरान, डॉ. सतीश, महेशचंद, सत्यवान, सत्यवीर, ईश्वर, राजवीर, अरविंद आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।
खास बातें:
भाकियू ने 10 मई तक फैक्ट्रियों पर कार्रवाई नहीं होने पर की धरने की चेतावनी