फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंटर चालक ने बाइक में टक्कर मारी, महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। लावड़-मसूरी मार्ग पर सोमवार सुबह एक कैंटर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी अनूप अपनी रिश्तेदार पम्मी के साथ सोमवार सुबह बाइक से गंगानगर में किसी काम से जा रहा था। वे लावड़-मसूरी मार्ग पर हेडवे पब्लिक स्कूल के निकट पहुंचे। यहां सामने से आ रहे एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने घायलों का लावड़ के क्लीनिक में उपचार कराया है। हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें