फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानी में किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जानीखुर्द। जानी ब्लॉक सभागार में बुधवार को ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कृषि एवं पशुधन विभाग के वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने किसानों को फसलों से आय दोगुना करने के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अनिल चौधरी ने की। कार्यशाला के दौरान किसानों ने कार्यक्रम में आये कृषि वैज्ञानिकों से सीधा संवाद करते हुए कृषि क्षेत्र हो रहे नये आविष्कारों की जानकारियां ली। किसानों ने अपनी समस्याओं के बारे में भी बताया। गोष्ठी में भाजपा किसान मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में किसानों को खेती से अपनी आय दुगनी करने के बारे में सरकार द्वारा जारी की गई पुस्तिका का भी वितरण किया गया। कृषि अधिकारी मनवीर सिंह ने रासायनिक खेती से होने वाली हानियों के बारे में किसानों को बताया। कार्यक्रम के दौरान पशु मेले का भी आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख अनिल चौधरी ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिये चलाई जा रही कई योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रगतिशील किसानों को कृषि अधिकारी रविंद्र सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें