डीएमजी के कैडेटों ने निकाली यातायात रैली
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज डोरली में एनसीसी कैडेट्स द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात जागरुकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने किया। दुपहिया वाहन एवं चौपहिया वाहन चलाने के तरीकों को बताए साथ ही सड़क पर यात्रा करते हुए सीट बेल्ट के प्रयोग की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शीलकुंज, मोदीपुरम, डोरली आदि स्थानों पर रैली निकाली। इस दौरान कैप्टन विक्रम सिंह पुंडीर, दीपक कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, आशु, शेार, गुड्डू, रवि आदि मौजूद रहे।