फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र के परिवार को मिला आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कटान के लिए गाय ले जाने के आरोप में जेल में बंद नरेंद्र की मौत के मामले में शनिवार को पूर्व विधायक ने एसडीएम से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने एवं मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बताते चलें कि एक सप्ताह पहले नरेंद्र और उसके साथियों को गाय ले जाने के दौरान तत्कालीन थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाह ने गोकशी के मामले में जेल भेज दिया था। जेल में नरेंद्र की मौत हो गई। इस मामले में एसएसपी मंजिल सैनी ने थाना प्रभारी, एक दरोगा एवं सिपाही को सस्पेंड कर दिया था। इस मामले में शनिवार को सपा के पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नरेंद्र के परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने एवं मामले की जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस मामले में पूर्व विधायक गोपाल काली भी सीओ मवाना से मिले और नरेंद्र की हत्या के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की। सीओ उमेशनाथ मिश्रा ने अधिकारी स्तर से जांच होने की बात कही। इस अवसर पर नरेशपाल, रामकुमार गुर्जर, हेम सिंह, सतपाल, गुड्डू, आकाश, सुधीर, नईम मलिक, आस मोहम्मद आदि मौजूद रहे ।
मुख्य बातें
पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने सीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
मवाना। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला काबली गेट निवासी अशोक ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी तीन साल पहले ढोलापुरी शकुंतला धाम निवासी मनीष से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक की मांग कर रहे हैं। उनकी बेटी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती है। अशोक ने बताया कि शुक्रवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी गर्भवती बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह अपनी पीड़ित बेटी को लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थानाध्यक्ष ने जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें