फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात सुरक्षा को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, यातायात जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य मुनीषपाल ने छात्रों को बताया कि हम सभी को यातायात नियमों की अच्छी तरह जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार अस्पतालों में ज्यादा भर्ती होने एवं मृत्यु होने की सर्वाधिक वजह सड़क दुर्घटना होती है। इसलिए हमें पूर्णतया सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का अनुसरण करना चाहिए। अपनी एवं दूसरों के जीवन की रक्षा करनी चाहिए, सड़क संकेतों का ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने यातायात के विभिन्न नियमों सहित जीवनपरक संदेश को चित्रों में उकेरा। यहां प्रधानाचार्य मुनीषपाल, मंगल सैन, धर्मवीर सिंह, भूपेश कुमार, सतेंद्र कुमार, ईशू चौहान, सरित देव समेत शिक्षकगण एवं स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें