फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय ले जा रहे चार लोगों को पुलिस को गौकशी के आरोप में जेल भेजना भारी पड गया। आज हंगामे के मद्देजनर पूरे दिन थाने पर आसपास के थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को गांव सठला के पास से एक गाड़ी में गाय लेकर जा रहे चालक समेत चार लोगों को पकड़ा था। आरोप था कि उन्हें गोकशी के लिए ले जा रहा है। पुलिस ने इन चारों को रविवार को जेल भेज दिया था। जिसमें जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में चालक नरेंद्र की मौत के बाद आज थाने में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, हंगामे के मद्देनजर आसपास के थानों की पुलिस पूरे दिन थाने में तैनात रही।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने शनिवार को गाड़ी में दो गाय ले जाते समय चालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना था कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि गाय को गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गाड़ी सीज कर दी थी तथा गायों को गोशाला भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी चालक समेत चारों को जेल भेज दिया था। चालक नरेंद्र डोरली की मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में मंगलवार को ही जेल भेजे गए गांव राफन निवासी युवकों के परिजनों का कहना है कि पुलिस पर झूठे आरोप में जेल भेजा है। उन्होंने तहसील में धरना देकर सीओ से शिकायत भी की थी। वहीं, नरेंद्र की मौत के बाद कार्रवाई की आशंका के चलते पूरे दिन थाने में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, हंगामे की आंशका के चलते आसपास के थानों की पुलिस फोर्स पूरे दिन थाने पर जमा रही।
मुख्य बातें
पुलिस ने गांव सठला के निकट गाय ले जाते समय चार लोग पकड़ थे
जेल में चालक की मौत पर कार्रवाई के डर से थाने में पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें