संगिनी एकता क्लब ने मनाया वैशाखी पर्व
मोदीपुरम। संगिनी एकता मिलन का बैशाखी एवं हेल्थ स्पेशल कार्यक्रम शनिवार को जेएस एकेडमी में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योत्सना गुर्जर, डॉ सोनल मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद पंजाबी गानों पर पारुल गर्ग, मीना शर्मा, अमिता अस्थाना, करुणा चौहान, रश्मि शर्मा ने जोरदार नृत्य कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। खाना सेहत का खजाना के अंतर्गत एवं डॉ. सोनल मिश्रा ने सभी को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के टिप्स दिए गए। साथ ही साथ डायबिटीज के मरीज की दिनचर्या के विषय में भी जानकारी दी, साथ ही सदस्यों की समस्याओं का समाधान भी किया गया। सब खेलों सब जीतों में मनोरंजक तंबोला में भी सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान अध्यक्ष कृष्णा गर्ग, ममता मांगलिक, पूर्णिमा अग्रवाल, अनिता मित्तल, ज्योत्सना गुर्जर आदि मौजूद रहे।