फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मन्दिर निर्माण के लिये शिवसेना करेगा सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामभक्त सम्मेलन करेगी शिवसेना
विज्ञापन

मेरठ। छीपी टैंक कार्यालय पर शिवसेना महानगर इकाई की आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश धर्मेंद्र तोमर ने बताया कि राम जन्म भूमि पर जल्द राम मंदिर निर्माण के लिए शिवसेना जिला स्तर पर रामभक्त सम्मेलन कर रही है। अभी यह सम्मेलन पूर्वी उत्तर प्रदेश में जारी हैं। जिसमें 23 अप्रैल को अयोध्या में सम्मेलन होगा। प्रदेश के पश्चिमी जिलों में सम्मेलन की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शिवसेना कार्यकर्ता जन समस्याओं को लेकर 30 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार त्यागी ने महानगर इकाई संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रशांत त्यागी को युवा सेना महानगर प्रमुख, मनोज गोस्वामी को नगर निकाय प्रकोष्ठ का शहर अध्यक्ष, पूर्व पार्षद सुनील दत्त सैनी को शहर विधान सभा प्रमुख और कुलदीप तोमर को वार्ड-30 के प्रमुख पद पर नियुक्त किए जाने की घोषणा की। बैठक का संचालन मनोज ने किया। इस दौरान शिवसेना कार्यकर्ता अवधेश शर्मा, राजेंद्र गोयल, मोहित त्यागी, पं. देवदत्त शास्त्री, अवनीश आर्य, शिवम पुंडीर, गौरव पांडेय, दीपक सिंघल, मुकेश शर्मा, धर्मपाल तोमर, योगेश कौशिक, डॉ. अनिल गुप्त, प्रदीप सक्सेना, विनोद गुप्ता, चेतन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें