फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागठबंधन से भाजपा पर नहीं पड़ेगा असर कुं वर भारतेंदु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महागठबंधन से भाजपा पर नहीं पड़ेगा असर: कुंवर भारतेंदू
मोदीपुरम। बिजनौर लोकसभा के सांसद कुंवर भारतेंदु ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियों द्वारा किए जा रहे महागठबंधन का भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेेगा। बसपा के कार्यकर्ता वो दिन नहीं भूलेंगे जब सपाइयों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के साथ अभद्रता की गई थी। भाजपा हमेशा दलितों के साथ रही है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा के आवास पर सांसद कुंवर भारतेंदू ने प्रेसवार्ता में कहा कि दिसंबर 2014 में उच्च न्यायालय के जज ब्रिज गोपाल लोया की मृत्यु को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा प्राकृतिक माना गया है। राहुल गांधी ने जिस तरह जज लोया की मृत्यु को षडयंत्र बताया था। उसे ही सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी और सहयोगियों की पोल खोलकर रख दी। सांसद ने कहा कि अमित शाह को बदनाम करना भारत की न्याय प्रणाली की विश्वसनीयता को धूमिल करने का प्रयास है। भाजपा ने तीन बार मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा ने कहा कि भाजपा पार्टी सभी वर्गो की हितैषी पार्टी है। भाजपा ने 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस 18 अप्रैल को स्वच्छता मिशन, 20 अप्रैल को उज्जवला योजना 24 अप्रैल को पंचायत राज दिवस 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज दिवस, 30 अप्रैल को आयुषमान भारत दिवस और 2 मई को किसान कल्याण दिवस भाजपा मना रही है। कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानने के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधि ओर पदाधिकारी रात्रि में प्रवेश भी कर रहे है। अशोक खेप्पड़, इंद्रपाल बजरंगी, विभव त्यागी, अंकित चौहान, संदीप चौधरी, कमल चैन, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
भाजपा सरकार में दलितों को मिला सम्मान
जमीनी हकीकत से रुबरु होने के लिए पदाधिकारी करेंगे गांवों में रात्रि प्रवेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें