फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावड़ में काली पट्टी बांधकर निकाली मौन रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। कस्बा लावड़ में मंगलवार को चौधरी बारू सिंह जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने कठुआ की आसिफा को न्याय दिलाने के लिए काली पट्टी बांधकर मौन रैली निकाली। हाथों में स्लोगन लिखे बैनर लेकर बच्चों ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या नीरू चौधरी के नेतृत्व में आसिफा हत्याकांड को लेकर मौन रैली निकाली गई। रैली विभिन्न मार्गों छोटा बाजार, टंकियान, काजियान, सैनी चौराहा, टेंपो स्टैंड आदि मार्ग से होकर गुजरी। नीरू चौधरी ने कहा कि आज देश में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है। सरकार को इसको लेकर सख्त कानून बनाने की जरूरत है। जिससे इस तरह के अपराध करने वालों को सख्त सजा मिल सके। इस दौरान फुरकान, पीयूष, नीतू, वेदिका, अंतिम, चिंटू, रूपा, आरती, रमा, भारती, प्रिया, उदित, शालिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें