पेड़ से टकराई बारातियों की बस, एक की मौत, तीन घायल
जानीखुर्द। कांवड मार्ग पर गांव मुज्जकीपुर के पास रविवार की देर रात बारातियों से भरी एक बस एक पेड से टकरा गई। दुर्घटना में बस सवार एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पिलखुवा निवासी शहनवाज पुत्र सलीम की बारात रविवार को कैराना गई थी। रात में विवाह की रस्में खत्म होने के बाद बाराती बस से वापस पिलखुवा के लिए चले। कांवड मार्ग पर गांव मुज्जकीपुर के समीप बस अचानक सड़क किनारे खडे़ एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बस में सवार व्यक्तियों में अफरातफरी मच गई। बस में सवार अफजल पुत्र सद्दीक निवासी हल्द्वानी, यामिन पुत्र गुलाम अली निवासी हल्द्वानी और शेरअली पुत्र सलीम और सज्जाद पुत्र अब्दुल घायल हो गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भिजवाया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अफजल की मौत हो गई। दुर्घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र अकरम ने जानी थाने में दर्ज करवाई है।
खास बातें:
कैराना से पिलखुवा लौट रही थी बारात
कांवड़ मार्ग पर गांव मुज्जकीपुर के पास हुआ हादसा