मोदीपुरम। सोमवार को दिन निकलते ही आई आंधी और बारिश के कारण तापमान एक दम गिर गया। सुबह 11 बजे तक रुक रुक कर बारिश होती रही, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो चौबीस से 48 घंटे तक अभी और बारिश होने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आया है। सुबह के समय हुई तेज बारिश के दौरान अंधेरा छा गए। दोपहर बाद धूप भी निकल गई, हालांकि आसमान पर बादल छाए रहे। बारिश से दिन का तापमान 3.3 डिग्री गिर गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 98 व न्यूनतम तापमान 54 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर 4.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि चौबीस घंटे तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। दो दिन और वेस्ट यूपी में हल्की बारिश और तेज आंधी आ सकती है।
पिछले पांच दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
5 36.4 20.2
6 36.0 19.5
7 33.3 19.1
8 32.5 19.1
9 29.2 18.8