फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मावे में मिलावट करते रंगे हाथों पकडे गये माफिया को छोडा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में मिलावटी मावे की तलाश में खाद्य सुरक्षा प्रशासन और पुलिस द्वारा छापेमारी का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि अधिकारी इससे अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने सोमवार को मावे की एक भट्ठी पर छापा मारकर मिलावट कर रहे लोगों को पकड़ा। इस दौरान टीम ने मौके से ही मिलवाट के लिए रखा काफी सामान बरामद किया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया। हालांकि इस संबंध में स्थानीय पुलिस से बात की गई तो उसने जानकारी से इनकार कर दिया। वहीं, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि उनकी टीम छापेमारी करने नहीं गई। उन्हें बाकी की जानकारी नहीं है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में मावे का भट्ठियां चल रही हैं, जिसमें मिलावट की जाती है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
खाद्य सुरक्षा प्रशासन और पुलिस कर रही इनकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें