फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के खिलाफ आपूर्ति निरीक्षक ने कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। कस्बे में डीलर द्वारा राशन वितरण से पूर्व ब्लैक करने के मामले में डीएम के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, आपूर्ति निरीक्षक द्वारा रिपोर्ट के आधार पर दुकान निलंबित कर दी गई है।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक सरदार रविन्द्र के मुताबिक कस्बे के राशन डीलर शैलेंद्र आर्य की दुकान पर काफी दिन से खाद्यान्न की कालाबाजारी होने की शिकायत मिल रही थी। उक्त राशन डीलर द्वारा संपन्न परिवार के नाम पर जारी राशन कार्ड के अतिरिक्त अंत्योदय राशन कार्डों का भी खाद्यान्न ब्लैक किया जा रहा था। गत दिवस डीएम तक शिकायत पहुंचने पर राशन डीलर के खिलाफ जांच बैठा दी गई। डीएम के निर्देश पर जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय से आपूर्ति निरीक्षक रविन्द्र सिंह की अगुवाई में जांच पड़ताल करने के लिए टीम फलावदा पहुंची। जांच के दौरान दुकान में 69 क्विंटल राशन कम मिला। डीलर द्वारा उक्त राशन ब्लैक कर दिया गया था। टीम ने राशन डीलर एवं मौके पर मौजूद नगर पंचायत की टीम के सदस्यों के बयान कलमबद्ध किए तथा कालाबाजारी की जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। डीएम ने आपूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार को डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। डीएम के आदेश पर आपूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार ने शनिवार को फलावदा थाने पहुंचकर राशन डीलर शैलेंद्र आर्य के खिलाफ राशन की कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि दुकान को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल दुकान मैसर्स वीर सिंह की दुकान से अटैच कर दी गई है। राशन का वितरण वीर सिंह द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
जिलाधिकारी के आदेश पर आपूर्ति निरीक्षक ने की कार्रवाई
आपूर्ति निरीक्षक ने राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें