फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के आगे बिना बरसे निकले बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी के आगे बिना बरसे निकले बादल
विज्ञापन

मोदीपुरम। बादल बिना बरसे निकल गए तो शनिवार दिन भर चली हवाओं से पारा तीन डिग्री धड़ाम हो गया। फिलहाल दो-तीन दिन तापमान स्थिर रहने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार देर रात बारिश का सिस्टम बनने से पारा गिरा। लेकिन आंधी देर रात तक चलती रही, जिस कारण से गेहूं और आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इस सीजन में आंधी और बारिश का आना ठीक नहीं है। ऐसे में मौसम साफ रहना चाहिए। तापमान भी सामान्य होना चाहिए। मौसम बिगड़ने से सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान में बारिश न होने के बावजूद गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 51 व न्यूनतम 43 प्रतिशत दर्ज की गई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि चौबीस घंटे तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। तापमान स्थिर रहेगा और 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। दो दिन के बाद तापमान फिर से 35 डिग्री से ऊपर जाएगा, जिस कारण से गर्मी में भी थोड़ी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें